घमंडी व जिद्दी होती हैं इन इन तारीख को जन्मी लड़कियां


 हर किसी पर उसकी राशि की तरह जन्म की तारीख का भी गहरा असर पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख में पैदा हुई लड़कियों के बारे में बताते हैं। यह अंक सूर्य का होने से बेहद शक्तिशाली व प्रभावशाली माना जाता है। इन मूलांक में पैदा हुई लड़कियां अपने अंदर लीडरशिप का गुण रखती है। मगर स्वभाव से थोड़ी जिद्दी व अहंकारी होती है। साथ ही ये जीवन में खूब पैदा व सम्मान कमाती है। तो चलिए जानते हैं इन लड़कियों के बारे में...

1. मूलांक 1 में पैदा हुई लड़कियों में लीडरशिप का गुण होता है। ये सामने वाले से जल्दी ही अपनी बात मनवा लेती है। साथ ही अच्छे लीडर की तरह हर काम कोे बखूबी करती है। 


2. मूलांक 1 वाली लड़कियां थोड़ी अहंकारी, स्वार्थी व जिद्दी होती है। माना जाता है कि ये किसी भी काम को करने से पहले पैसा या यूं कहो की अपना फायदा देखती है। 

3. ये लड़कियां किसी पर निर्भर रहने की जगह खुद मेहनत व लगन पर भरोसा रखती है। ऐसे में इनका करियर ऊंचाइयों को छूता है। वहीं ये लड़कियां जल्दी थकती नहीं है। ऐसे में ये कई घंटों तक लगातार काम करती रहती है। बात इनके करियर की करें तो ये लड़कियां राजनीति और बिजनेस में जल्दी तरक्की कर सकती है।

4.भले ही ये लड़कियां अंहकारी, स्वार्थी व जिद्दी होती हो मगर अपनों का हर हाल में साथ निभाती है। 

5. माना जाता है कि इन लड़कियों की अपने पिता से किसी कारण कुछ खास बनती नहीं है। 


7. मूलांक 1 वाली लड़कियां अपनी बातों व तर्क से जल्दी ही सामने वाले को इंप्रेस कर देती है। ऐसे में हर कोई जल्दी ही इनका दोस्त बनने की इच्छा रखता है। मगर इनकी मूलांक 1,6,7 वालों से ज्यादा पटती है। साथ ही समाज में इन्हें मान-सम्मान कमाती है। 

8. मूलांक 1 वाली लड़कियां निडर होती है। ये परिस्थिति व चीजों से घबराने की जगह पर पूरे जोश व आत्मविश्वास से काम लेती है। ये लड़कियां जिंदगी में रिस्क लेने से भी कतराती नहीं है। वहीं इन्हें किसी पर निर्भर रहने की जगह खुद के बल पर काम करने में खुशी मिलती है। 

9. ये लड़कियां दिमाग से बेहद तेज होती है। ये एक बार जिस चीज को देख या सुन लें उसे हमेशा याद रखती है। 


10. ये लड़कियां जिंदगी में खूब पैसा कमाती है। ऐसे में इन्हें धन की कभी कमी नहीं होती। साथ ही ये संसार की हर सुख सुविधा का आनंद मानती है। मगर पैसा कमाने के साथ ये उससे दोगुना खर्च करने में माहिर होती है। 

11. ये लड़कियों अपने रिश्तों को लेकर बेहद ईमानदार होती है। बात इनकी मैरिड लाइफ की करें तो ये धीरे-धीरे पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल बिठा लेती है। ऐसे में इनकी मैरिड लाइफ स्मूद चलती है। 

Post a Comment

أحدث أقدم