चाणक्य नीति की ही तरह शुक्र नीति का भी काफी महत्व है। इसमें मानव समाज के कल्याण से संबंधित जरूरी बातें बताई गई हैं। शु्क्र नीति के मुताबिक, किसी भी व्यक्ति को अपने बारे में इन बातों को भूलकर भी किसी दूसरे व्यक्ति को नहीं बतानी चाहिए। ऐसे में आज हम आपको उन बातों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको छिपाकर रखनी चाहिए।
आयु- शुक्राचार्य की नीति के मुताबिक, व्यक्ति को अपनी आयु को हमेशा छिपाकर रखनी चाहिए। बिना किसी कारण के अगर कोई आपकी उम्र पूछता है तो उसे अपनी सही उम्र नहीं बतानी चाहिए। इससे शत्रु आपका फायदा उठा सकता है।

घर की बातें- शुक्राचार्य की नीति के मुताबिक, बाहर के लोगों को कभी भी अपने घर की बातें नहीं बतानी चाहिए। घर की बातों को बाहर वालों को बताने से घर में मनमुटाव होता है। इन बातों को जितना छिपाकर रखा जाए उतना ही फायदेमंद होता है।
धन- शुक्राचार्य की नीति के मुताबिक, अपने धन के बारे में कभी भी बाहर के व्यक्ति को नहीं बताना चाहिए। इसे हमेशा गुप्त रखना चाहिए। वरना लालच में आकर कोई भी आपका नुकसान कर सकता है।
मैथुन क्रिया- पति-पत्नी के बीच की बातें काफी गुप्त होती हैं। ऐसे में कभी भी इन बातों को बाहर के व्यक्ति को नहीं बताना चाहिए। यह आपके लिए काफी घातक साबित हो सकता है। इन बातों के चलते कोई भी आपका मजाक बना सकता है।
अपमान- व्यक्ति को कभी भी अपने अपमान के बारे में किसी बाहर के व्यक्ति को नहीं बताना चाहिए। इससे लोग आपका मजाक बना सकते हैं।


إرسال تعليق