DRDO की एंटी-Covid दवा 2DG की कीमत तय, 990 रुपये में मिलेगा एक पाउच


 डॉ. रेड्डीज ने DRDO की 2DG एंटी-कोविड ड्रग (Anti-Covid Drug) की कीमत 990 रुपये प्रति पाउच तय की है। हालांकि, फार्मा कंपनी सरकारी अस्पतालों, केंद्र और राज्य सरकारों को रियायती कीमत पर दवा मुहैया कराएगी। ANI ने सरकारी अधिकारी के हवाले से बताया, "डॉ. रेड्डीज लैब ने DRDO की 2DG एंटी-कोविड-दवा के प्रति पाउच की कीमत 990 रुपये रखी है। सरकारी अस्पतालों, केंद्र और राज्य सरकार को दवा रियायती कीमत पर उपलब्ध कराई जाएगी।"

ड्रग निर्माता ने गुरुवार को एंटी-COVID ​​​​दवा 2-DG का दूसरा बैच जारी किया। 26 मई को DRDO के अधिकारियों ने बताया था कि 2DG दवा के 10,000 पाउच का दूसरा बैच कल (27 मई) डॉ. रेड्डीज लैब द्वारा जारी किया जाएगा।


इस महीने की शुरुआत में, ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DGCI) ने मध्यम से गंभीर Covid-19 के मरीजों के लिए सहायक चिकित्सा के रूप में इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए दवा को मंजूरी दी थी। ये अप्रूवल ऐसे समय में आया जब देश महामारी की सबसे घातक दूसरी लहर की चपेट में था।

दूसरी लहर के चरम के दौरान, बड़ी संख्या में मरीजों को गंभीर ऑक्सीजन सपोर्ट का सामना करना पड़ रहा था और उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत थी और करीब उसी समय दवा को लॉन्च किया गया था। पिछले हफ्ते, ये बताया गया था कि केंद्र सरकार 2DG दवा के प्रोडक्शन में तेजी लाने के लिए तीन से ज्यादा कंपनियों को शामिल करने पर विचार कर रही है।


2DG दवा की मांग बहुत ज्यादा है, लेकिन सप्लाई सीमित है। एक अधिकारी ने हाल ही में समाचार एजेंसी को बताया कि मांग को देखते हुए केंद्र 3-4 और फर्मों को दवा का प्रोडक्शन करने की अनुमति देने पर विचार कर रहा था।

Post a Comment

أحدث أقدم