दिल्ली में 31 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, उसके बाद की ऐसी रहेगी रणनीति

 
राजधानी में बीते 1 हफ्ते से कोरोना के नए केसों में काफी कमी आई है। संक्रमण दर 4 फीसदी रह गई है, लेकिन केजरीवाल सरकार ने लॉकडाउन को एक हफ्ते यानि 31 मई तक के लिए और बढ़ा दिया है। दरअसल सरकार का मानना है कि लॉकडाउन के कारण नए केसों पर काफी लगाम लगी है। ऐसे में लॉकडाउन को थोड़ा और बढाया जाए ताकि संक्रमण दर और कम हो सके।  दिल्ली में शनिवार को संक्रमित 2200 मरीज मिले हैं।


दिल्ली में 19 अप्रैल की रात 10 बजे से लॉकडाउन लगा हुआ है। उसके बाद से सरकार ने 4 बार लॉकडाउन बढा दिया है। लॉकडाउन लगाने का दिल्ली वालों को बहुत फायदा मिला है। दरअसल शहर में संक्रमण की दर 36 फीसदी तक पहुंच गई थी। वही संक्रमण की दर अब 4 फीसदी से भी नीचे आ गई है, मगर सरकार का मानना है कि अगर तुरंत राहत दी गई तो केस दोबारा बड़ जाएंगे। इसलिए फिलहाल सरकार इससे राहत देने के मूड में नहीं दिखी रही है।


दिल्ली में शनिवार को कोरोना के 2260 नए मामले आए हैं। वहीं 182 लोगों की मौत हो गई है। संक्रमण दर 3।58 प्रतिशत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के जारी आंकड़ों के अनुसार 31 मार्च के बाद से सबसे कम मामले आए हैं और एक अप्रैल के बाद से संक्रमितों की संख्या 3000 के नीचे रही। दिल्ली में 31 मार्च को 1819 और एक अप्रैल को 2790 मामले आए थे।

Post a Comment

أحدث أقدم