हिंदी और बंगाली सिनेमा में अपनी हुस्न का जलवा बिखेरने वाली मशहूर एक्ट्रेस राइमा सेन इन दिनों नई वेब सीरी को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उनका सुपरनेचुरल क्राइम वेब सीरीज द लास्ट आवर रिलीज हुआ है जिसे दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। एक्ट्रेस को भी इस सीरीज में काफी सराहना मिली है। मगर इस बार हम उनकी चर्चा लेटेस्ट वेब सीरीज को लेकर नहीं बल्कि उनके लेटेस्ट फोटोशूट को लेकर कर रहे हैं।
दरअसल, राइमा सेन ने एक बोल्ड फोटोशूट करवाया है जिसकी वजह से वो काफी चर्चा में आ गई हैं। उन्होंने हाल ही में एक टॉपलेस बोल्ड फोटोशूट करवाया है। जिसे देखकर फैंस की सांसे थम गई हैं। इन फोटोज को राइमा सेन ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है। राइमा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। इस बार भी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर तीन टॉपलेस फोटो शेयर की हैं। तस्वीरों में उनका बोल्ड अंदाज हर किसी को उनकी ओर आकर्षित करने वाला है।
बात करें, राइमा के वर्कफ्रंट की तो, वो साल 2018 में फिल्म वोडका डायरीज में नजर आयी थीं। इसके अलावा उन्होंने कई वेब सीरीज में भी काम किया है जिसमें जी5 की ब्लैक विडोज, फॉरबिडन लव और मेहमान जैसी सीरीज शामिल हैं। राइमा की हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज द लास्ट आवर में बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। इस सीरीज में उन्होंने एक पुलिस ऑफिसर अरूप सिंह का किरदार निभाया है।




إرسال تعليق