'बिग बाॅस 14' फेम निक्की तंबोली जल्द ही रियालिटी शो फीयर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी 11 में अपने डर का सामना करती दिखेंगी। खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग साउथ अफ्रीका में केपटाउन में हो रही हैं।
शूटिंग से ब्रेक होते ही निक्की केपटाउन में अपने साथी स्टार्स के साथ खूब धमाल मचाती हैं, जिसकी तस्वीरें वह आए दिन सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। हाल ही में निक्की ने अपने देसी बॉयज यानि विशाल आदित्य सिंह और वरुण सूद संग कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
तस्वीर में तीनों बीच किनारे नजर आ रहे हैं। इस दौरान निक्की ब्लैक बिकिनी में दिख रही हैं। वहीं विशाल और वरुण शर्टलेस हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए निक्की ने कैप्शन में लिखा-'केपटाउन में मेरे देसी बॉयज।' फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहा हैं।
इससे पहले निक्की ने रेड कलर का आउटफिट पहने अपनी फोटोज शेयर की थी। जिसमें निक्की गॉर्जियस नजर आ रही थीं। केपटाउन में निक्की तरह-तरह की तस्वीरें शेयर कर रही हैं।
إرسال تعليق