27 साल का करण तिवारी मलाड स्थित फ्लैट में रहता था। उसने सोमवार रात 10-11 बजे के बीच पंखे पर फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रांरभिक पड़ताल में सामने आया है कि करण का 19 सितंबर को यूएई में शुरू हो रहे आईपीएल में सिलेक्शन नहीं हो सका था। इसके बाद से वो परेशान था।
मरने से पहले उसने उसने अपने दोस्त को फोन करके अपनी पीड़ा बांटी थी। दोस्त की समझाइश के बाद भी करण नहीं रुका। इसके बाद दोस्त ने करण की मां और बहन को फोन करके इस बारे में बताया। जब तक कोई उसके रूम तक पहुंचता, करण फांसी पर झूल चुका था। परिजन उसे फंदे से उताकर उतारकर हास्पिटल ले गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।



إرسال تعليق