महाराष्ट्र में कोरोना वायरस की स्थिति चिंताजनक, पिछले 24 घंटों में इतने नए केस


महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक राज्य में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 12712 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 548313 हो गई है।


स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार राज्य में कोरोना वयारस संक्रमण के 147513 एक्टिव केस हैं जबकि अभी तक 18650 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार को 13408 लोगों को अस्पताल से छुट्टी के साथ राज्य में कोरोना वायरस से अभी तक 381843 लोग ठीक हो चुके हैं।


वहीं, मुंबई की सबसे बड़ी झुग्गी धारावी में कोरोना वायरस संक्रमण के नौ नये मामले सामने आये हैं जिसके बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या 2,643 हो गई है। बृहन मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने इसकी जानकारी दी। बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक समय कोरोना वायरस का हॉट स्पॉट रहे धारावी में अभी केवल 87 मरीजों का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि 2,643 मरीजों में से 2,298 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم