दिल्ली में फिर से कोरोना के एक्टिव केस ने तेजी पकड़ी, आज मिले इतने नए मरीज


दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,100 से अधिक नए मरीज मिलने के बाद यहां संक्रमितों की कुल संख्या 1.48 लाख के पार पहुंच गई है। वहीं आज संक्रमण से 14 और लोगों की मौत होने से मृतकों संख्या भी बढ़कर 4,153 हो गई। 


दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटे में जहां कोरोना के 1,113 नए मरीज मिले हैं, वहीं, 14 मरीजों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि दिल्ली में संक्रमितों की कुल संख्या 1,48,504 हो गई है। आज दिल्ली में 1021 मरीज पूरी तरह ठीक होकर अपने घर चले गए।


राजधानी में फिलहाल कोरोना वायरस संक्रमण के 10,946 एक्टिव मामले हैं। वहीं, अब तक कुल 1,33,405 मरीज इस महामारी को मात देकर पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही अब तक मरने वालों की संख्या 4153 हो गई है।

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में 6,472 आरटीपीआर/ सीबीएनएएटी / ट्रूनैट टेस्ट और 12,422 रैपिड एंटीजन टेस्ट किए गए। दिल्ली में अब तक कुल 1,24,2739 जांचें हुई हैं और प्रति 10 लाख लोगों पर 65407 टेस्ट किए गए हैं । इसके साथ ही राजधानी में कंटेनमेंट जोन की संख्या एक बार फिर से बढ़कर 523 हो गई है।

Post a Comment

أحدث أقدم