बारिश का मौसम आ चुका है देश का अधिकतर हिस्सा बारिश के पानी से सराबोर हो गया है बारिश में हर कोई सतर्क रहने लगता है। सतर्कता हमे इस दौरान कई बीमारियों से बचाती है। खासकर प्रेग्नेंसी हर महिला के लिए काफी खास समय होता है। इसके साथ ही इस समय में अपना एक्स्ट्रा ख्याल रखने की जरूरत होती है इस मौसम में लापरवाही भी आपने लिए समस्या पैदा कर सकती हैं। गर्भवती महिलाएं मानसून के मौसम में इस तरह रखें ख्याल…
- बारिश के मौसम में गर्भवती महिलाओं को साफ़ एवं ताजा पानी ही पीना चाहिए। संभव हो सके तो फ़िल्टरयुक्त जल का ही इस्तेमाल करें।
- इस मौसम में स्ट्रीट फ़ूड का लुत्फ़ गलती से भी नहीं उठाना चाहिए। महिलाएं इनसे जितनी दूरी बनाएगी उतना उनके लिए और आने वाले बच्चे के लिए फयदेमंद साबित होगा।
- बारिश के मौसम में आपको ऐसी जगहों पर जाने या खड़े रहने से भी बचना चाहिए जहां पर आपके गिरने का पैर फिसलने का ख़तरा अधिक हो।
- बारिश हो या फिर कोई और मौसम ही क्यों न हो। गर्भवती महिलाओं को इस दौरान आरामदायक कपड़ों का ही चयन करना चाहिए।
- बारिश के मौसम में बाहर यदि किसी कारणवश जाना भी पड़े और आप पानी में भीग भी जाए तो आप घर जाकर तुरंत ही अपने पूरे शरीर और बालों को अच्छी तरह से पोंछे। थोड़ी सी भी लापरवाही भी आपके लिए काफी घातक हो सकती है।



إرسال تعليق