कर्नाटक सरकार का एक्शन, यूपी सरकार की तर्ज पर उपद्रवियों से होगी नुकसान की भरपाई


कर्नाटक के बेंगलुरु में हुई हिंसा के मामले में राज्य सरकार एक्शन लेने की तैयारी में है। इस हिंसा में हुए नुकसान की भरपाई राज्य सरकार अब उपद्रवियों से करेगी। बेंगलुरु में हुई हिंसा में बस और कार जला दी गई थीं। राज्य सरकार हिंसा करने वाले उपद्रवियों की पहचान करने और नुकसान का आंकलन करने में जुट गई है।


इस पूरे घटना के पीछे एक फेसबुक पोस्ट को जिम्मेदार बताया जा रहा है। आरोप है कि इस पोस्ट को पढ़ने के बाद कुछ लोगों की भावनाएं आहत हुई थी। इसलिए उन्होंने सड़कों पर उतरकर तांडव किया। घटना के बाद से ही पूरे इलाके में भारी फ़ोर्स तैनात कर दी गई है और हिंसा वाले इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है। जो आज रात 12 बजे तक रहेगा।


बेंगलुरु में हुई हिंसा में बस और कार जला दी गई थीं। राज्य सरकार हिंसा करने वाले उपद्रवियों की पहचान करने और नुकसान का आंकलन करने में जुट गई है। कर्नाटक के गृहमंत्री बसवराज बोम्मई का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट की ओर से सभी राज्यों को दिए निर्देशों के मुताबिक हिंसा से जहां सार्वजनिक क्षति हुई हो, इसे उन्हीं व्यक्तियों से वसूला जाना है, जिन्होंने घटना को अंजाम दिया है।


हम उन व्यक्तियों की पहचान कर रहे हैं और नुकसान का आंकलन कर रहे हैं। साजिश का खुलासा होगा। मेरा काम सही दोषियों को ढूंढना है। उन्हें सजा दी जाएगी। वहीं इस मामले में कर्नाटक मंत्री सीटी रवि का कहना है कि उपद्रवियों से उत्तर प्रदेश मंक जैसे संपत्ति की वसूली की गई थी, वैसे ही हम करेंगे।


इस  घटना में करीब 300 से ज्यादा वाहन जला दिए गए हैं। हमारे पास संदिग्ध हैं लेकिन जांच के बाद ही पुष्टि हो सकती है। एक दर्जन के करीब पुलिस के वाहनों को जलाया गया। जिसके बाद पुलिस ने भीड़ पर काबू पाने के लिए पहले लाठीचार्ज किया, इसके बाद खुली फायरिंग कर दी। पुलिस फायरिंग में ही दो लोगों के मारे जाने की खबर है। इसके अलावा कई लोग घायल भी हुए हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم