- लहसुन का सेवन करना उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जिनका खून गाढ़ा होता है। लहसुन ब्लड क्लॉटिंग को रोकता है इसलिए सुबह के समय खाली पेट लहसुन की 1 कली खाना चाहिए।
- लहसुन अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों के चलते कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखता है। यदि आप लहसुन का नियमित सेवन करते हैं, तो आपका ब्लडप्रेशर व ब्लड शुगर दोनों ही नियंत्रण में रहेंगे।
- सर्दी-खासी से रहते हैं परेशान? जल्दी आपको सर्दी हो जाती है? खांसी भी रहती है तो इसका मतलब यह है कि आपके अंदर रोगों से लड़ने की क्षमता नहीं है। रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है। अगर आप इसे मजबूत करना चाहते हैं, तो रोज अपनी दिनचर्या में लहसुन को शामिल करें। यदि आप लहसुन का सेवन प्रतिदिन करते हैं, तो यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में बहुत कारगर सिद्ध होता है।
- लहसुन औषधीय गुणों से भरपूर है इसलिए इसका नियमित रूप से सेवन आपको अनेक लाभ दे सकता है, साथ ही इंफेक्शन को दूर भगाने में भी लहसुन काफी महत्वपूर्ण है।
- अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो लहसुन का सेवन आपके लिए लाभदायक हो सकता है। प्रतिदिन आप खाली पेट लहसुन का सेवन करें, यह आपके बढ़ते वजन को कम करने में मदद करेगा।



إرسال تعليق