बीते दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी का नाम पश्चिम बंगाल के एक कॉलेज की मेरिट लिस्ट में आया था। अब बॉलीवुड मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ का नाम बंगाल की एक यूनिवर्सिटी की मेरिट लिस्ट में आया है। खबरों के अनुसार बंगाल के मालदा जिले में स्थित मणिकचक कॉलेज ने अंडर ग्रेजुएट कोर्स की एक मेरिट लिस्ट में शीर्ष पर नेहा कक्कड़ का नाम शामिल है। रिपोर्ट्स के अनुसार नेहा का नाम एक नहीं, बल्कि तीन कोर्स की मेरिट लिस्ट में आया है।
जब बाद में इसकी जांच की गई तो पता चला कि यह फेक है और इसके जरिए पश्चिम बंगाल सरकार के ऑनलाइन एडमिशन सिस्टम को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।अब कॉलेज प्रशासन ने इस मामले की शिकायत लोकल पुलिस स्टेशन और साइबर क्राइम सेल ऑफ वेस्ट बंगाल पुलिस में दर्ज करवा दी है।




إرسال تعليق