पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन, बेटे अभिजीत ने ट्वीट पर दी जानकारी


भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन हो गया है। उनके बेटे अभिजीत मुखर्जी ने ट्वीट कर ये जानकारी दी है। अभिजीत मुखर्जी ने ट्वीट कर कहा, “भारी ह्रदय के साथ ये सूचित कर रहा हूं कि आरआर हॉस्पिटल में डॉक्टर्स के प्रयास, लोगों की प्रार्थनाओं और दुआओं के बाद भी मेरे पिता श्री प्रणब मुखर्जी का निधन हो गया है।” 

सोमवार शाम को 84 साल की उम्र में प्रणब मुखर्जी ने अंतिम सांस ली। वो पिछले कई दिनों से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे। बीते दिनों प्रणब मुखर्जी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, उनकी सर्जरी भी हुई थी।


Post a Comment

أحدث أقدم