जी हां, इस बात में कहीं ना कहीं सच्चाई तो जरूर है, खासकर जब बात प्यार की हो रही हो तो। वो कहते हैं ना प्यार में उम्र मायने नहीं रखता, जब दो लोग रिलेशनशिप में होते हैं तो प्यार के अलावा बाकि सभी चीजों को नजरअंदाज कर देते हैं।
कई बार आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए शादी जैसी पवित्र बंधन में भी बंधने का फैसला लेते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि शादी करने के लिए एक कपल के बीच में आमतौड़ पर कितना अंतर होना चाहिए।
तो रिसर्च कहता है कि जब किसी कपल के बीच उम्र का फासला ज्यादा होता है तो शादी टूटने की संभावना ज्यादा हो जाती है। वहीं अगर कपल्स के बीच 5 साल का फर्क है या उससे ज्यादा है तो शादी के टूटने की उम्मीद 18 फीसदी बढ़ जाती है।



إرسال تعليق