अब SHAREit और Xender की खली जगह पूरी करेंगे ये भारतीय बेस्ट ऐप्स


टिकटॉक के बाद SHAREit एक ऐसा चीनी ऐप है, जो भारत में काफी ज्यादा इस्तेमाल किया जाता रहा है। शेयरईट ऐप किसी भी ऐप फाइल्स, फोटो, इमेज, म्यूज़िक, वीडियो, ऑडियो को चुटकी में एक फोन से दूसरे फोन में भेजने का एक प्लेटफॉर्म था। इसके अलावा Xender भी एक फाइल्स शेयरिंग ऐप ही था। इस प्लेटफॉर्म को भी अब भारत सरकार ने भारत में बैन कर दिया है। अब इस ऐप का अल्टरनेटिव विकल्प क्या है। ऐसे में भारतीय यूज़र्स के पास अब एक फोन से दूसरे फोन में किसी भी फाइल को शेयर करने का दूसरा ऑप्शन क्या है...? आइए हम आपको बताते हैं।

Share All


इस लिस्ट में पहला नाम Share All का है। Share All दिल्ली में बेस्ड एक कंपनी है, जो यूज़र्स को वीडियो, इमेज, मूवी, ऐप्स, फाइल्स और डॉक्यूमेंट्स को शेयर करने और रिसीव करने की सुविधा देता है। इस ऐप का इस्तेमाल लोग बिना इंटरनेट कनेक्शन है। बिना किसी लिमिटेशन के आप इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इस ऐप से शेयर की गई फाइल्स को पासवर्ड लगाकर प्रोटेक्ट भी कर सकते हैं।

Send Anywhere


Send Anywhere भी Shareit और Xender का एक विकल्प है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए भी आप किसी को वीडियो, इमेज, मूवी, ऐप्स, फाइल्स और डॉक्यूमेंट्स को शेयर और रिसीव कर सकते हैं। आप वाई-फाई के जरिए इस ऐप का इस्तेमाल करके किसी भी फाइल्स को ट्रांसफर कर सकते हैं। इस ऐप में एक अच्छा फीचर है कि जिस भी फाइल को भी आप शेयर करना चाहते हैं उसका एक लिंक क्रिएट कर सकते हैं और उस लिंक को आप बहुत सारे लोगों को भेज सकते हैं, जिसे भी आप उन फाइल्स को भेजना चाहते हैं। लिहाजा इस फीचर्स की मदद से आप एक ही लिंक के जरिए अपने फाइल्स को एक साथ बहुत लोगों को भेज सकते हैं।

Nearby Sharing


Nearby Sharing भी एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जिसके जरिए आप किसी भी फाइल्स, वीडियो, इमेज को एक फोन से दूसरे फोन में मिनटों में शेयर कर सकते हैं। इस ऐप का इस्तेमाल यूज़र्स विंडो, मैक, Linux और Chrome जैसे ऑपरेटिंग सिस्टम में भी कर सकते हैं। हालांकि, Nearby Sharing को अभी भी डेवलप किया जा रहा है, अब चीनी ऐप्स के डिलीट होने के बाद इस ऐप में जल्द ही बदलाव होने की उम्मीद है।

Superbeam


Superbeam भी एक फाइल शेयरिंग ऐप है, जैसा कि SHAREit और Xender था। Send Anywhere की तरह ही आप इस ऐप के जरिए भी वाई-फाई का इस्तेमाल करके सीधा किसी भी फाइल्स को शेयर कर सकते हैं। Superbeam के जरिए यूज़र्स QR Code को स्कैन करके या फिर मैनुअल तरीके से किसी फाइल्स को शेयर कर सकते हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم