TikTok की जगह गूगल प्ले स्टोर पर ट्रेंड कर रहा हैं ये भारतीय ऐप, जानिए इस्तेमाल का तरीका


टिकटॉक के बैन होने के बाद गूगल प्ले स्टोर पर Chingari सबसे ज्यादा ट्रेंड करने वाला ऐप बन गया है। इस ऐप को अभी तक 30 लाख यानि 3 मिलियन लोगों ने डाउनलोड कर लिया है। इस ऐप की विश्वनियता तब और भी ज्यादा बढ़ गई। Chingari एक भारतीय शॉर्ट वीडियो मेकिंग प्लेटफॉर्म है। इस ऐप को बैंगलोर के प्रोग्रामर बिस्वात्मा नायक और सिद्धार्थ गौतम ने डेवलप किया है यानि बनाया है। यह ऐप अंग्रेजी भाषा समेत हिंदी, बांग्ला, गुजराती, मराठी, कन्नड़, पंजाबी, तमिल, तेलगू और मलयालम भाषा में भी उपलब्ध है। जानें Chingari App का इस्तेमाल कैसे करें.....


1. Chingari ऐप का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाकर इस ऐप को डाउनलोड करना होगा।

2. इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद आपको उसे खोलना है।

3. ऐप को खोलने के बाद उसमें आपको अपना मोबाइल नंबर और नाम डालकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

4. इसके बाद आपको उसी मोबाइल नंबर पर एक कोड यानि ओटीपी आएगा। उस ओटीपी को एंटर करने के बाद आप सीधा चिंगारी ऐप के होमपेज पर चले जाएंगे।


5. होमपेज की टॉप पर देखने पर आपको तीन ऑप्शन दिखाई देंगे। पहला ऑप्शन वीडियो, दूसरा ट्रेंडिंग और तीसरा फीड्स का होगा।

6. इसके बाद आप उसी होमपेज के तीनों ऑप्शन पर जाकर वीडियोज़ देख सकते हैं।

7. अब अगर आपको कोई वीडियो पोस्ट करना है तो आपको क्रिएट पोस्ट पर जाना होगा और वहां जाकर आप इस ऐप के इफेक्ट्स के साथ अपना वीडियो बना सकते हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم