जींद के नरवाना के रहने वाले बिंदर दनौदा और फरीदाबाद की प्रांजल दहिया को सोशल मीडिया पर इस गाने के लिए खूब तारीफ मिल रही है। दर्शकों ने इस तरह के और गाने की डिमांड की है। इस गाने में प्रांजल और बिंदर दनौदा की ऑन स्क्रीन कैमेस्ट्री को उनके फैंस काफी लाइक कर रहे है। गाने के रिलीज होने के एक घंटे बाद ही करीब 20 हजार लोगों ने देखा। ऑनलॉक-1.0 के नियमों का पालन करते हुए इस गाने की शूटिंग हिसार के पीपीआईएमटी में हुई है।
बिंदर दानौदा का कहना है कि यह गाना एक जुलाई को उनके जन्मदिन के अवसर पर रिलीज किया गया है। इस बार दर्शकों को कुछ अलग देने की कोशिश की गई है। प्रशंसकों ने इस गाने को लाइक कर मुझे जन्मदिन का तोहफा दिया है। वहीं, प्रांजल दहिया का कहना है कि गाने की रिलीज को लेकर बहुत उत्साहित थीं। इस गाने की वीडियो बहुत ही रोमांचक है। इस वीडियो में प्रांजल दहिया ट्रेडिशनल सूट में काफी सुंदर दिखाई दे रही हैं और लोगों का खूब दिल जीत रही हैं।

إرسال تعليق