अक्सर कुछ प्रेम प्रसंग मामलों में लड़कों और लड़कियों के बीच किसी न किसी बातों को लेकर अनबन बनीं रहती है। कभी लड़कों की कुछ बातों से लड़कियां खफा हो जाती हैं। कभी लड़कों के घर वालों से परेशान होकर दोनों के रिलेशनशिप में दरार आ जाती है। लेकिन कभी-कभी ऐसा भी होता है कि लड़की की कुछ गलतियों की वजह से प्रेमी जोड़ों में खटास आने लगती है। जानिए लड़कियों की उन गलतियों के बारे में जिसके कारण लड़के उनसे दूरियां बनाने लगते हैं...
रोना धोना
कुछ लड़कियां ऐसी होती हैं जो कभी भी अपना रोना लेकर बैठ जाती हैं। उन्हें खुशी हो या गम, बस रोने का मौका चाहिए। इस कदर संवेदनशील, जरूरत से ज्यादा भावुक लड़कियों से लड़के किनारा ही करते हैं।
लड़के वैसी लड़कियों को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं, जो उन्हें बात-बात पर अपने पैसे, नाम-शौहरत, बड़े परिवार का होने का एहसास कराती हैं। कुछ लड़कियां तो ऐसी होती हैं जो इन मामलों में अपने रिश्तेदारों को भी नहीं छोड़तीं, जैसे- मेरे मामा जी अमेरिका में रहते हैं, मेरे कजिन का यूरोप में बड़ा बिजनेस है। वे अक्सर अपने नामी-गिरामी होने का प्रचार-प्रसार करती रहती हैं।
एटीट्यूड में रहना
बेवजह रौब झाड़ना या नखरे दिखाने वाली लड़कियों को लड़के बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं। ऐसी स्मार्ट लड़कियों से वो हमेशा दूर ही रहना चाहते हैं।
वैसे तो लड़कियों के मन में कोई बात बहुत देर तक तो नहीं रह सकती है। लेकिन कुछ लड़कियां ऐसी होती हैं जो छोटी से छोटी बोत को भी इधर से उधर करती रहती हैं। ऐसी चुगलीखोर लड़कियों से लड़के दूर ही रहना पसंद करते हैं क्योंकि वो ना ही किसी बात का बतंगड़ बनाना चाहते हैं और ना ही किसी बात को बढ़ा-चढ़ा कर कहना पसंद करते हैं।
कैसी लग रही हूं मैं…?
लड़कियां खुद अच्छी तरह से जानती हैं कि वे कैसी लग रही हैं, इसके बावजूद कुछ लड़कियों की आदत होती है पूछते रहने की कि मैं कैसी लग रही हूं..? और उनकी इस बात से परेशान होकर लड़के दूरी बनाने लगते हैं।



إرسال تعليق