10 साल में पहली बार महेंद्र सिंह धोनी ने किया यह काम


कोरोनावायरस के चलते सभी खेलो की गतिविधिया लगभग बंद हो चुकी है। और अब आईपीएल 2020 का आयोजन संकट में नजर आ रहा है। ऐसे में विशेषज्ञ यह भी मान कर चल रहे हैं कि पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी का भारतीय टीम में वापसी कर पाना भी असंभव हो गया है। हालांकि धोनी हार मानने को तैयार नहीं है।


चेन्नई सुपर किंग्स के फीजियो टॉमी सिमसेक ने सीएसके की वेबसाइट से बातचीत के दौरान कहा, “मैंने 10 साल में पहली बार महेंद्र सिंह धोनी को विकेटकीपिंग की ट्रेनिंग करते हुए देखे। यह दिखलाता है कि क्रिकेट पर उनका ध्यान कितना है।


बीते दिसंबर में हुए ऑक्‍शन के दौरान चेन्नई फ्रेंचाइजी से जुड़े पीयूष चावला ने कहा, “प्रैक्टिस सेशन के दौरान माही भाई काफी केंद्रित होकर ट्रेनिंग करते नजर आए थे। काफी अच्छे नजर आ रहे थे वो। जब वो प्रैक्टिस में बल्लेबाजी कर रहे थे तो मैच खेलने जैसा जोश दिखा रहे थे। इसका असर बाकी के खिलाड़ियों पर भी नजर आ रहा था। ”

टीम के लेग स्निर कर्ण शर्मा ने कहा, ” माही भाई हर दिन नेट्स पर दो या तीन घंटे बल्लेबाजी करते थे। वह जिस तरह से गेंद को हिट कर रहे थे, उसे देखते हुए कोई नहीं कह सकता था कि वह लंबे विश्राम के बाद वापसी कर रहे हैं। वह जिस तरह से अभ्यास कर रहे थे वह हम सभी के लिए बड़ी प्रेरणा थी।”

Post a Comment

أحدث أقدم