शोएब अख्तर ने धोनी के रिटायरमेंट को लेकर यह प्लान बताया


पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर इन दिनों ट्वीट पर छाये हुए है। और एकबार फिर शोएब ने चौंकाने वाले बयान में कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि महेंद्र सिंह धोनी अपने करियर को क्यों खींच रहे हैं, जबकि 2019 विश्व कप के बाद उनके रिटायरमेंट लेने का सबसे सही समय था।


पीटीआई से बातचीत में पूर्व गेंदबाज ने कहा, “इस शख्स ने अपनी काबिलियत से टीम की सेवा की है। उसे गरिमा के साथ क्रिकेट छोड़ना चाहिए। मुझे नहीं पता कि वो इसे इतना लंबा क्यों खींच रहा है। उसे विश्व कप के बाद रिटायर हो जाना चाहिए था।”

अख्तर का मानना है कि धोनी जैसे खिलाड़ी को भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान के लिए सही विदाई मिलनी चाहिए।उन्होंने कहा, “एक देश के तौर पर, आपको उसे सम्मान और गरिमा के साथ विदा करना चाहिए। उसे एक अच्छा सेंड-ऑफ दें। उसने आपको विश्व कप जिताया है और भारत के लिए कमाल के काम किए हैं। वो एक अच्छा इंसान भी हैं। लेकिन फिलहाल वो फंसा हुआ है।”


उन्होंने कहा, “जब वो सेमीफाइनल मैच खत्म नहीं कर पाया। मुझे लगा कि उसे रिटायर हो जाना चाहिए था लेकिन केवल वो ही बता सकता है कि उसने ऐसा क्यों नहीं किया। उसे विश्व कप के बाद अपनी फेयरवेल सीरीज खेलनी चाहिए थी और फिर अपने कद के मुताबिक सही तरीके से खेल को अलविदा कहना चाहिए था।”

Post a Comment

أحدث أقدم