इस शर्त पर माही की टीम इंडिया में हो सकती है वापसी


भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेट कॅरिअर पर लोग सवालिया निशान लगा रहे है और अब आईपीएल अगर रद्द होता है तो माही की टीम में वापसी की राह भी मुश्किल हो जाएगी। आपको बता दे की माही ने आईसीसी विश्व कप 2019 के बाद से भारत के लिए नहीं खेला है।

अब पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज व कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने रमीज रजा से बात करते हुए कहा,देखिए सबसे बड़ी बात ये है कि धोनी ने अब तक किसी को कुछ भी नहीं बताया है। हम सबने मान लिया है कि धोनी अभी भी भारत के लिए खेल सकते हैं।आईपीएल अच्छा रहा तो वह टीम में वापस आ सकते हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों टीम इंडिया के लिए नहीं खेल रहे हैं। हालांकि मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा था कि यदि एमएस का आईपीएल 2020 सीजन अच्छा रहेगा तो वह भारतीय टीम में वापसी हो सकती है।

अब आकाश के अनुसार धोनी एक ही शर्त पर टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं। आकाश ने कहा,जब तक विराट कोहली, रवि शास्त्री और सौरव गांगुली ये ना कहें कि, पार्टनर प्लीज ये विश्व कप हमारे लिए निकाल लो ना। तब धोनी के खेलने का कोई चांस है, वरना मुझे नहीं लगता है कि वह भारत के लिए खेलने वाले हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم