इस वजह से सिर पर बाल नहीं रखते है शिखर धवन


देश और दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से चल रहे लॉकडाउन के बीच तमाम खिलाड़ियों की तरह शिखर धवन भी सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ रहे हैं। जिसमें उनसे फैंस तरह-तरह के सवाल-जवाब कर रहे हैं। जिसमें उनसे उनके सिर पर बाल ना होने का कारण और उनके गब्बर नाम देने की बात पूछी गई।


इसको लेकर शिखर धवन ने अपने मस्तमौला और बेबाक अंदाज में जवाब दिया। शिखर धवन ने एक शेयर स्टोरी में कुछ सवाल-जवाब डाले हैं जो बहुत ही रोचक हैं। इसमें धवन से जो सवाल किए गए उनमें उन्होंने बड़े नटखट भरे अंदाज में जवाब दिए हैं।


इस दौरान धवन से फैन ने पूछा आप इतनी अच्छी बल्लेबाजी कैसे करते हैं तो धवन ने जवाब दिया बैट से, इसके बाद एक फैन ने सवाल किया कि आप सिर पर बाल क्यों नहीं रखते हैं तो धवन का बड़ा रोचक जवाब था कि क्योंकि मै बिना बाल के अच्छा दिखता हूं और शैम्पू भी कम लगता है।

Post a Comment

أحدث أقدم