मंगलवार को ऑपरेशन के दिन रामभजन के हाइड्रोसील की जगह पैर का ऑपरेशन कर दिया गया। रामभजन के पुत्र भनेश्वर यादव ने पत्रकारों को बताया, "जब इन्हें ऑपरेशन थियेटर ले जाया जा रहा था, तब सभी हाइड्रोसील के ऑपरेशन की बात कर रहे थे, परंतु जब ऑपरेशन के बाद उन्हें निकाला गया तो उनके पैर का ऑपरेशन हुआ था।" भनेश्वर ने दावा किया कि पैर में किसी प्रकार की परेशानी नहीं थी।
पीड़ित रामभजन कहते हैं, "मुझे पहले बेहोश कर दिया गया, इस कारण मुझे ऑपरेशन थियेटर में पता नहीं चला कि क्या ऑपरेट किया जा रहा है। पता चलता तो ऑपरेशन करने ही नहीं देता।"
मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक विजय कृष्ण से इस संबंध में बुधवार को पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हो सकता है कि हाइड्रोसील के ऑपेरशन से पहले पैर का अपेरशन जरूरी रहा हो। उन्होंने कहा कि उनके पैर में सूजन था। उन्होंने हालांकि यह जरूर कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और अगर गलत हुआ होगा, तो दोषियों के खिलाफ कार्रावाई की जाएगी। बहरहाल, इस मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का बाजार गरम है।

إرسال تعليق