किंग्स इलेवन पंजाब ने 2018 की नीलामी में अश्विन को 7.6 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने इस साल आईपीएल में पंजाब के लिए 14 मैचों में 15 विकेट लिए थे। अश्विन ने आईपीएल में अब तक 139 मैचों में 125 विकेट लिए हैं। किंग्स इलेवन पंजाब से पहले वो चेन्नई सुपर किंग में थे।
ऐसा माना जा रहा है कि किंग्स इलेवन पंजाब की टीम लोकेश राहुल को इस सीजन के लिए अपना नया कप्तान चुन सकती है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को भी अपनी टीम में शामिल करने पर विचार कर रही है।



إرسال تعليق