ऐसे पुरुषों की आवाज सुनकर उनके प्रति आसानी से आकर्षित हो जाती हैं महिलाएं


पुरुषों के व्यक्तित्व के लिए जितना कद-काठी और चेहरे की बनावट जिम्मेदार है उतना ही जरूरी है उनकी आवाज। आपको जानकर हैरानी होगी कि बहुत सी महिलाओं को पुरुषों की धीर-गंभीर और भारी आवाज पसंद आती है। जैसे हमारे सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की है। तभी तो आज भी सब अमिताभ बच्चन की आवाज के कायल हैं। हर पांच में से एक महिला को एक गंभीर आवाज वाले इंसान के साथ शादी करना पसंद होता है। तो आइए जाने क्यों पसंद आती है पुरुषों की ऐसी आवाज...


वैसे तो कहा जाता है कि महिलाओं को बोलना पसंद होता है और अच्छा पुरुष वो है जो उन्हें शांति से सुने। लेकिन महिलाओं की बोलती उन पुरुषों के सामने बंद हो जाती है जो बहुत ही गंभीर तरीके से बोलते हैं।


महिलाओं को ऐसे पुरुषों की सारी बात मानना पसंद होता है क्योंकि उनको लगता है कि वो जो भी बोलते हैं वो सारी बातों से वे बहुत आसानी से सहमत हो जाती हैं।


ऐसे पुरुषों की आवाज का ही जादू होता है कि भीड़ में भी महिलाएं इनकी आवाज सुनकर उनके प्रति आसानी से आकर्षित हो जाती हैं।


जिन पुरुषों की आवाज गंभीर होती हैं। उनकी आवाज का ही जादू होता है कि महिलाएं इन पर आसानी से भरोसा कर लेती हैं। कुल मिलाकर महिलाओं को ऐसे पुरुष पसंद होते हैं जो मेच्योर और गंभीर होते हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم