'क्रिकइंफो' ने स्टीड के हवाले से बताया, "शायद जब आप सात सप्ताह तक खेले और फाइनल में अलग नहीं किए जा सके तो मैं समझता हूं कि इस बारे में सोचा जाना चाहिए। लेकिन फिर विश्व कप में कई चीजें हुई जिसमें से यह एक है। हर चीज की समीक्षा की जाएगी और मैं समझता हूं कि अभी ऐसा करने का अच्छा समय है। लेकिन शायद अभी चीजों को शांत होने दीजिए।"
न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी कोच क्रेग मैक्मिलन ने भी कहा कि ट्रॉफी को साझा करना सही चीज होगी। मैक्मिलन ने कहा, "यह कल के परिणाम को बदलने वाला नहीं है। लेकिन यह कहना सही होगा कि अगर सात सप्ताह के अंत में इस तरह से एक बड़े टूर्नामेंट में 50 ओवर के मैच के बाद दो टीमें अलग नहीं हो सकतीं और फिर सुपर ओवर में भी नतीजा नहीं निकला तो इसका मतलब रन के मामले में कोई भी टीम हारी नहीं। ऐसे में ट्रॉफी साझा करना ही सही चीज है।"

إرسال تعليق