मुंबई के डोंगरी इलाके में बड़ा हादसा, 4 मंजिला इमारत ढही, मलवे में कई फंसे


मुंबई के डोंगरी इलाके में बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक 4 मंजिला इमारत गिर गई है। सूत्रों के मुताबिक मलबे में 40 से 50 लोगों के दबे होने की आशंका है। केसरबाई इमारत मंगलवार सुबह लगभग 11.30 बजे ढह गई। इस हादसे की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गया है।


दमकलकर्मी के अलावा एम्‍बुलेंस भी घटनास्‍थल पर पहुंच चुकी हैं। बीएमसी अधिकारियों का कहना है कि अभी पुख्ता तौर पर मलबे में फंसे लोगों की संख्या के बारे में बता पाना मुश्किल है और बिल्डिंग किस वजह से गिरी है इसके बारे में अभी कुछ कह पाना मुश्किल है।


संकरी गली में बनी इस इमारत के नीचे दुकानें बनी थीं, जबकि इसकी ऊपरी मंजिलों पर परिवार रह रहे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि लगभग छह परिवार इस इमारत में रह रहे थे। इमारत का आधा हिस्सा जर्जर था, जिसके गिरने की आशंका पहले से ही थी लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे आसपास के लोगों में गुस्सा भी है।

Post a Comment

أحدث أقدم