'भोले का स्वैग' सॉन्ग के कारण बड़े विवाद में फंसी सपना चौधरी


हरियाणवी छोरी सपना चौधरी जब भी अपना कोई गाना लेकर आती हैं तो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो जाती हैं। इसमें भले ही उनकी कोई वीडियो हो या फिर तस्वीर फैंस के बीच वो रातों-रात छा जाती हैं। लेकिन इन दिनों सावन के खास मौके पर सपना चौधरी का गाना 'भोले का स्वैग' गाना हर तरफ छाया हुआ है। जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। लेकिन ये गाना उनके लिए विवाद का विषय भी बन चुका है।

बताते चलें कि सपना चौधरी ने जब इस गाने का प्रोमो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिलीज किया था तो लोगों ने उन्हें ट्रोल किया। गुस्साए लोगों का कहना था कि सपना किस तरह से भगवान शिव के गीत पर भद्दे कपड़े पहन कर बैले डांसर के साथ डांस कर रही हैं। वहीं अब इस पूरे मामले में पंजाब के संगरूर के धुरी में शिव सेना हिंदुस्तान के कार्यकर्ताओं ने सपना चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और बुधवार(24 जुलाई) को प्रदर्शन करते हुए सपना चौधरी का पुतला फूंका।

शिव सेना हिंदुस्तान के कार्यकर्ताओं का कहना है कि सपना चौधरी जिस तरह से इस गाने में भद्दे कपड़े पहन कर भगवान शिव के नाम का इस्तेमाल करके डांस कर रही है वो आपत्तिजनक है। इससे उनकी भावनाएं आहत हुई हैं, शिव सेना हिंदुस्तान ने संगरूर के धुरी कस्बे में सपना चौधरी का पुतला फूंका और नारेबाजी की और मांग की कि सपना चौधरी अपने इस गाने को लेकर माफी मांगे और तुरंत ही इस गीत को सोशल मीडिया के हर प्लैटफार्म से डिलीट करें।

Post a Comment

أحدث أقدم