वृषभ राशिफल :- कई अनुभव आज काम आने वाले हैं। आज का दिन शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के साथ व्यग्रतापूर्ण तरीके से बीतेगा। शरीरिक कष्ट, विशेषकर आंखों में पीड़ा होने की संभावना है।
मिथुन राशिफल :- आपके द्वारा कोई परमार्थिक कार्य होने वाला है। आज का दिन आपके लिए बहुत लाभकारी है। आपकी आय में वृद्धि होगी। किसी अन्य तरीके से भी आर्थिक लाभ होगा।
कर्क राशिफल :- दूसरों की निंदा से बचें। आपके व्यवसाय हेतु आज का दिन बहुत शुभ है। आज हर काम सफलतापूर्वक संपन्न होगा। बच्चों की जरुरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे।
सिंह राशिफल :- जो लोग आपकी निंदा करते थे, वे आज आपकी तारीफ करते नहीं रुकेंगे। आज आपका दिन अच्छा रहेगा। सगे-संबंधी के साथ प्रवास का आयोजन हो सकता है। किसी महिला मित्र से लाभ होना संभव है।
कन्या राशिफल :- वाहन पर खर्च बढ़ेगा। आज आपको नए कार्य की शुरुआत नहीं करना चाहिये। भाषा और व्यवहार पर संयम रखना आपके हित में होगा।
तुला राशिफल :- संतान के विवाह के लिए आये प्रस्ताव पर गहन विचार करें फिर उन्हें जवाब दें। आज आपका दिन कुछ भिन्न तरीके से बीतेगा। स्वयं के लिए आप समय निकाल पाएंगे। मित्रों के साथ घूमना-फिरना मौज मस्ती संभव है।
वृश्चिक राशिफल :- अपने लोगों से मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। नए संपर्क होंगे। आप के लिए आर्थिक लाभ का दिन है। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा, जो कि आपके मन को प्रसन्न रखेगा।
धनु राशिफल :- कारोबार विस्तार के योग है। पितृ कार्य में समय बीतेगा। मन चिंताग्रस्त और दुविधायुक्त रहेगा। ऐसी मनोदशा में आप किसी भी कार्य में दृढ़ निश्चय नहीं रह पाएंगे। आज कोई भी महत्त्वपूर्ण कार्य न करें क्योंकि आज भाग्य साथ नहीं देगा।
मकर राशिफल :- स्वास्थ्य पर ध्यान दें और अपने पुराने विचारों को त्यागें। आज आपके स्वभाव में प्रेम दिखेगा। इस कारण मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। संतान की भावनाओं को समझें, उन्हें खूब स्नेह करे।
कुंभ राशिफल :- दूसरों से किसी भी अपनों की बुराई न करें। पहले ही संबंध कमजोर है और कमजोर ना करें। दिन मध्यम है। अपना व्यवहार सुधारें और अपनी बात पर कायम रहें। सम्पति लाभ सम्भव है।
मीन राशिफल :- परिवार के लोग आपको गलत साबित करने में लगे हैं। भाइयों द्वारा सहयोग न मिलने से दुखी रहेंगे। वाहन सुख मिलेगा। कार्यस्थल पर कार्य सुचारु रूप से चलेंगे।

إرسال تعليق