गर्भवती महिलाओं के लिए आंवला बहुत ही पौष्टिक आहार माना गया है। क्योंकि इसे खाने से उसके गर्भ में पल रहे बच्चे का रंग गोरा होता है। और साथ ही तथा इसके सेवन से कोई गलत इफेक्ट भी नहीं होता है। जी हां आयुर्वेद में आंवले को बहुत अच्छा फल माना जाता है। इसे खाने से आप कई रोगों से बची रह सकती हैं। साथ ही गर्भवती महिलाओं के लिए भी आंवला खाना बेहद फायदेमंद होता है।
आंवले के बारे में सब जानते हैं कि यह विटामिन सी से भरपूर है और यह आयरन का लेवल बॉडी में सही बनाता है। अगर गर्भावस्था में आंवले का सेवन किया जाए तो इस दौरान शरीर को जरूरत के मुताबिक आयरन कंज्यूम करने को मिलता है। इससे हीमोग्लोबिन का लेवल भी मेंटेन रहता है। आप प्रेग्नेंसी में आंवले का मुरब्बा खा सकती है। यह डाइजेशन को ठीक रखता है और भूख को बेहतर बनाता है। आंवले का मुरब्बा गर्भवती महिला और भ्रूण को शक्ति देता है। यह मां और बच्चे दोनों को ही विटामिन सी प्रदान करता है।

إرسال تعليق