उनका वह रूप काफी दिनों तक चर्चा का विषय बना रहा था। वैसे भी तेज प्रताप यादव कभी कृष्ण का रूप धारण कर लेते हैं तो कभी भगवान शंकर के रूप में देखे जाते हैं। कभी सडक निर्माण कार्य करने लगते हैं तो कभी जलेबी बनाते हैं। कभी गायें चराने लगते हैं तो कभी घुड़सवारी भी करते हैं।
तेज प्रताप ने अपने आवास में स्थित मंदिर में भगावन भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की और इस दौरान उन्होंने पूरे शरीर पर सफेद धोती लपेटी हुई थी पूरे शरीर में भस्म लगाया था और साथ ही मृगछाला धारण कर वे बिल्कुल भगवान शंकर का अवतार लग रहे थे।
तेज प्रताप यादव ने पिछले साल सावन के महीने में देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम गए थे और वहां उन्होंने शिव के दर्शन किए थे। जाने से पहले उन्होंने पटना के शिवालय में पूजा-अर्चना की थी और उसी समय से उन्होंने भगवान शंकर की तरह का वेश बना रखा था और साथ में डमरू भी बजाया था।
उनकी तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हुए थे। तेज प्रताप यादव का लुक मौसम के हिसाब से बदलते रहता है। तेजप्रताप अपने निराले अदाज के साथ अपने निराले लुक के लिए भी जाने जाते हैं।





إرسال تعليق