रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि कपिल को शूट करने दोपहर दो बजे आना था। खबर थी कि शूटिंग 2 बजे तक होगी लेकिन कपिल ने लगभग 7.30 तक सबको इंतज़ार करवाया। हालांकि रानी वहां नहीं पहुंची थीं लेकिन बच्चे पहुंच चुके थे। इसके बाद रानी को काफी देर के बाद मैसेज आया कि वह 8 बजे तक सेट पर पहुंचे तो दूसरी तरफ बताया गया कि शूट कैंसल कर दिया गया है।
बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब कपिल शर्मा के गैर-पेशेवर बर्ताव की वजह से फिल्म स्टार्स को परेशानी झेलनी पड़ी है। कपिल शर्मा ने अपने पहले दो शोज की शूटिंग के दौरान बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स शाहरुख खान, अक्षय कुमार, अर्जुन रामपाल, अनिल कपूर, अर्जुन कपूर, परेश रावल और अजय देवगन समेत कई एक्टर्स को इंतजार करवाया है।

إرسال تعليق