मिथुन राशि
ये राशि तो यूं भी अपने दोहरे व्यतित्व के लिए जानी जाती है। यानी, जैसे हालात ये खुद को उसी अनुरूप ढालने की कोशिश करती है। यानी जैसे हालात वैसे मिथुन राशि के जातक। बहरहाल, झूठ बोलने के मामले में इस राशि के लोग खतरनाक माने गए हैं। बेहद भावुक माने जाने वाले मिथुन राशि के लोग खुद को सबकी नजरों में अच्छा बनाए रखने के लिए झूठ का सहारा लेते हैं। ये ऐसा जानबूझकर नहीं करते बल्कि इनकी रोशि के ग्रह, नक्षत्र इनसे ऐसा करवाते हैं ।
सिंह राशि
अपने रौबीले व्यक्तित्व के लिए जाने जाने वाले सिंह राशि के जातक खुद को सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनाए रखने के लिए लगे रहते हैं। इनकी दोस्ती का आधार झूठ ही होता है, सिंह राशि के लोग रिश्ते मजबूत बनाए रखने में नाकाम ही साबित होते हैं। इस राशि के जातक खुद में रहना पसंद करते हैं, और दूसरों को खुश रखने के लिए झूठे मुंह तारीफ करते हैं। सिंह राशि अग्नि तत्व की राशि है, इन्हें गुस्सा बहुत जल्दी आता है। एक बार क्रोध आ गया तो वापस नॉर्मल होना मुश्किल हो जाता है। किसी को नुकसान पहुंचाना इनका मकसद नहीं होता।
मीन राशि
इस राशि के जातक जरा अलग किस्म से झूठ बोलते हैं ये लोग अपनों से झूठ बोलना पसंद नहीं करते हैं, लेकिन जो इन्हें नहीं पसंद वो इनसे बच नहीं पाता। इस राशि के लोगों के लिए दोस्ती और रिश्तों दोनों की बहुत महत्ता होती है, इसलिए ये उनसे कभी झूठ नहीं बोलते हैं। ये लोग जिससे भी झूठ बोलते हैं उनका इनके जीवन में कोई खास महत्व नहीं होता है। इसलिए ये जब झूठ बोलते हैं तो आप इनको पकड़ नहीं सकते । मीन राशि के जातकों से दोस्ती आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकती है ।




إرسال تعليق