अमेरिका के फ्लोरिडा में बसा ये गांव यौन अपराधियों का है। दरअसल यहां यौन अपराध से जुड़े लोगों को अजीबों-गरीब सजा देने का प्रावधना है। फ्लोरिडा से 2 मील की दूरी पर ये गांव है, जहां लगभग 200 से ज्यादा बलात्कारी रहते है। यहां सिर्फ वह अपराधी रहते हैं, जिन्होंने नाबालिग बच्चों के साथ दुष्कर्म किया है, या अपनी ही गर्लफ्रैंड या किसी और का रेप किया हो।
दरअसल, फ्लोरिडा में सैक्स क्राइम करने वालों के लिए कड़े नियम हैं। ऐसे लोगों को किसी स्कूल, पार्क, बस स्टॉप या आम रिहायशी इलाकों से दूर रहना होता है। इस गांव को बनाने के पीछे मकसद है। मकसद ये कि इस गांव में ऐसे लोगों को मौका दिया है, जो हिंसक यौन अपराधी नहीं हैं और सुधरना चाहते हैं। इस गांव को 1960 में बनाया गया था। सजा के तौर पर यहां रहने वाले लोग अपना पालन-पोषण खुद ही करते हैं।



إرسال تعليق