गौरतलब है कि शाहरुख ने इस तस्वीर को शुक्रवार को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया और इस तस्वीर में वह रिक्शा चलाते हुए नजर आ रहे हैं और उनके पीछे अनुष्का और कैटरीना बैठे हुए हैं। इस तस्वीर की खास बात यह है कि इसमें तीनों डेनिम जीन्स और व्हाइट शर्ट में दिखाई दे रहे हैं। पिक को देख ऐसा लग रहा है जैसे यह उनकी फिल्म के किसी सीन की शूटिंग के दौरान लिया गया हो।
बता दें, यह पहली बार नहीं है जब शाहरुख, कैटरीना और अनुष्का एक साथ किसी फिल्म में नजर आने वाले हैं। इससे पहले भी इन तीनों की जोड़ी फिल्म 'जब तक है जान' में नजर आ चुकी है। यशराज बैनर तले बनी इस फिल्म में शाहरुख, अनुष्का और कैटरीना की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। यह फिल्म इस साल 21 दिसंबर को रिलीज होगी।



إرسال تعليق