सपना चौधरी ने कहा कि उसे राजनीति में जाने के लिए लगातार अॉफर आ रहे हैं लेकिन वह राजनीति में अभी नहीं जाएंगी। सपना ने कहा कि हरियाणा की तीन बड़ी पार्टी उसे राजनीति में आने के लिए अॉफर दे रही हैं लेकिन अभी उसका कोई विचार नहीं है।
आपको बता दे इनका जन्म 25 सितंबर 1995 को दिल्ली के महिपालपुर में हुआ था। शुरुआती शिक्षा रोहतक से हुई, क्योंकि वहां उनके पिता एक निजी कंपनी में काम करते थे। 2008 में पिता का निधन हुआ तो सपना की उम्र करीब 12 साल थी। इसके बाद मां नीलम और भाई-बहनों की जिम्मेदारी इनके कंधों पर आ गई। सपना ने सिंगिंग और डांसिंग को न सिर्फ अपना करियर बनाया, बल्कि इसी के दम पर अपने पूरे परिवार को चलाया। इस समय सपना हरियाणा की पॉपुलर डांसर और सिंगर है।



إرسال تعليق