शुभमन ने खोला लाल रुमाल का राज, बैटिंग के दौरान क्यों रखता हैं अपने साथ!


अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में धमाल मचा रहे शुभमन गिल ने अपनी बैटिंग को लेकर एक और खुलासा किया है। शुभमन का कहना है कि वह बैटिंग करते समय हमेशा अपनी कमर में लाल रूमाल रखते हैं। शुभमान ने पाकिस्तान के खिलाफ शतक ठोककर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इस मैच के बाद शुभमन ने कहा कि मैं बैटिंग के दौरान अपने पास हमेशा लाल रुमाल रखता हूं। पहले मैं सफेद रुमाल रखा करता था, लेकिन एक दिन मैंने लाल रुमाल रखा और उस मैच में शतक बना दिया। इसके बाद से मैं लाल रुमाल ही रखने लगा। 


शुभमन ने सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ 102 रनों की पारी खेली थी जो भारत की जीत में अहम साबित हुई। इस मैच में शुभमान ने संकट में फंसी टीम को अपनी समझदार और आक्रामक बल्लेबाजी से उबारा। एक वक्त आधी टीम 166 रनों पर पवेलियन लौट चुकी थी, लेकिन इस खिलाड़ी ने न सिर्फ टीम को संभाला बल्कि आखिर तक टिके भी रहे और शतक पूरा किया।


शुभमान के फेवरिट क्रिकेटर विराट कोहली हैं। करीब 2 साल पहले एक अखबार को दिए इंटरव्यू में शुभमन ने कहा था कि सचिन मेरे ऑल टाइम फेवरिट क्रिकेटर रहे। लेकिन मौजूदा समय में विराट कोहली मेरे रोल मॉडल हैं। मैं उनकी ही तरह खेलना चाहता हूं। उन्होंने बताया कि वह यूट्यूब पर विराट के वीडियो देखकर बल्लेबाजी करते हैं। बता दें कि शुभमन की तुलना विराट कोहली से हो रही है। वह विराट कोहली की ही तरह आक्रामक और सधी हुई बल्लेबाजी करते हैं. उनके स्ट्रोक्स भी विराट की ही तरह होते हैं। 

Post a Comment

أحدث أقدم