अगर आपके भी रहती है पेट में गड़बड़ तो करे ये आसान उपाय


पेट में दर्द  होना एक आम समस्या है ,जिससे लगभग सभी व्यक्तियों को जीवन में बार बार सामना करना पड़ता है | इनके कई अलग अलग काऱण हो सकते है । पेट दर्द के मुख्य कारण कब्ज का होना, ज्यादा गैस बनना, अपच, विषाक्त भोजन सेवन करना आदि सकता हैं । यहाँ पर हम पेट दर्द के कुछ आसान से उपाय बता रहे है जिसको करके आप पेट दर्द में आराम प्राप्त कर सकते है।

अपने खाने में तरल पदार्थों का इस्तेमाल कम से कम करें. इससे आपके पेट में गैस बन सकती है और आपके पेट में स्टमक ब्लोटिंग हो सकती है। खाने की बाइट्स को निगलने से पहले अच्छे से चबाएं।  यह टिप आपके खाने को आसानी से पचाएगा और आपको स्टमक ब्लोटिंग से बचाएगा।

नियमित रुप से व्यायाम करने से आप स्टमक ब्लोटिंग से बच सकते है।  इसके लिए आप खाना खाने के बाद 15 मिनट जरूर घूमें। खाने में नमक का इस्तेमाल कम करने से स्टमक ब्लोटिंग को रोकने में मदद मिल सकती है क्योंकि नमक की वजह से भी पेट में गैस बनती है।

सॉफ्ट ड्रिंक्स और एनर्जी ड्रिंक्स का सेवन ना करें।  इसकी वजह से भी पेट में गैस बन सकती है और आपका पेट खराब हो सकता है। यदि आप ज्यादा फाइबर युक्त खाना पंसद खाते हैं तो इस आदत को बदल लें क्योंकि ज्यादा फाइबर युक्त खाना खाने से भी स्टमक ब्लोटिंग का खतरा बढ़ सकता है।

डेयरी के दूध,पनीर,बटर इत्यादि का इस्तेमाल ज्यादा नहीं करें। इससे भी स्टमक ब्लोटिंग की समस्या बढ़ सकती है।


Post a Comment

أحدث أقدم