सहज और गंभीर स्वभाव के धनी इन व्यक्तियों में मानवीय मूल्यों के प्रति हमेशा सजग रहते हैं। त्वरित बुद्धि इनकी विशेषता होती है। हिंदी सिनेमा में कपिल शर्मा ( 2 अप्रैल) और अजय देवगन ( 2 अप्रैल को जन्में) दो ऐसे अभिनेता हैं। जिनका जन्म मूलांक 2 है और इन्होंने सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं।
एक प्रेमी के रूप में मूलांक 2 के जातक संवेदनशील, रोमांटिक और अपने साथी की हर जरूरत को पूरे करने वाले होते हैं। भावनात्मक रूप से कमजोर होने के साथ इनके साथ यदि कोई धोखा देता है तो यह बदला जरूर लेते हैं। इसलिए ऐसे जातकों को धोखा देने के पहले बचकर रहना चाहिए।
ऐसे जातक सामान्य तौर पर अपने मूल्यों से समझौता नहीं करते हैं। और अपनी बात को ठोस आधार पर बयां करते हैं। मूलांक 2 के जातकों के लिए 1, 5, 6, 8 और 9 अंक काफी शुभ होता है।

إرسال تعليق