देश के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने रेड सी नाम के इस रिजॉर्ट को देश के नॉर्थवेस्ट कोस्टलाइन के पास खोलने की घोषणा की है। सऊदी की अर्थव्यवस्था के आधुनिकीकरण के तहत इस रिजॉर्ट को खोलने की घोषणा की गई है। दुनिया भर में सऊदी अरब में महिलाओं के लिए सबसे सख्त नियम हैं, जहां महिलाएं ड्राइविंग भी नहीं कर सकतीं। यहां तक कि अपने पुरुष रिश्तेदार की मंजूरी के बिना यात्रा तक नहीं कर सकतीं।
महिलाओं को घर से बाहर निकलते समय अपने बाल और शरीर भी ढंकना जरूरी है, जिसका मतलब यही है कि उनके बिकीनी पहनने का अभी तक सवाल ही नहीं था। लेकिन सरकार ने कहा है कि इस रिजॉर्ट को अंतरराष्ट्रीय मानकों के आधार पर चलाया जाएगा।
सऊदी अरब दुनिया का एक ऐसा इस्लामिक देश है जहां पर महिलाओं के लिए इतने सख्त नियम है कि उन्हें अकेले घर से बाहर निकलने तक की आज़ादी नहीं है। ऐसे देश में महिलाओं को बिकीनी पहनने की आज़ादी मिलना उनके अच्छे भविष्य की शुरुआत होना है।

إرسال تعليق