अच्छा तो इसलिए महिलाओं को मर्दों से ज्यादा सोना चाहिए!


पूरे दिन की थकान के बाद सुकून की नींद आपके हर दर्द को भुला देती है। हमें यह भी पता है कि एक व्यक्ति को कम से कम सात घंटे की नींद तो लेनी ही चाहिए। लेकिन हाल में साइंटिस्टों ने पाया कि महिलाओं को मर्दों से ज्यादा नींद की जरूरत होती है।

वैज्ञानिकों ने इसके पीछे तर्क निकाला है कि महिलाओं का दिमाग ज्यादा जटिल होता है और वो अपने दिमाग का ज्यादा इस्तेमाल भी करती हैं। म्यूनिख के मैक्स प्लांक इंस्टिट्यूट के वैज्ञानिकों  ने 160 व्यस्कों के स्लीपिंग पैटर्न का विश्लेषण किया कि कैसे उनकी नींद ने उनके दिमाग पर असर किया।

उन्होंने पाया कि दिमाग की गतिविधियां उनके आईक्यू लेवल से जुड़ी हुई हैं। अगर महिलाएं अपने आईक्यू लेवल का ज्यादा इस्तेमाल करती हैं तो गहरी नींद सोती है, वो भी स्वप्नरहित। लेकिन मर्दों पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।

प्रोफेसर मार्टिन ड्रेसलर का कहना है कि, "ऐसे बहुत से कारण हैं जो हमारी  बौद्धिक क्षमता को प्रभावित करते हैं। महिलाओं में यह हलचल थोड़ी ज्यादा होती है, मतलब महिलाएं किसी भी काम को करने में मर्दो की अपेक्षा ज्यादा मानसिक क्षमता का प्रयोग करती हैं। इसी संदर्भ में हमें यह समझने की जरूरत है कि महिलाओं को अपने दिमाग को स्थिर और एक्टिव रखने के लिए ज्यादा नींद की आवश्यकता होती है।"

Post a Comment

أحدث أقدم