हालांकि, कंपनी के प्रवक्ता की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है। बताया जा रहा है कि पेटीएम इस नए फीचर पर पिछले तीन महीने से काम कर रहा है।
मैसेजिंग सर्विस योजना से जुड़े दूसरे व्यक्ति का कहना है कि पेटीएम के इस वक्त 23 करोड़ यूजर्स हैं और मैसेजिंग सर्विस के शुरू होते ही ये व्हाट्सऐप से बड़ा ऐप बन जाएगा।
पेटीएम के मैसेजिंग सर्विस लाने की सूचना ऐसे वक्त में आई है जब व्हाट्सऐप डिजिटल पेमेंट मार्केट में उतरने की प्लानिंग में जुटा है। बता दें कि नोटबंदी के बाद भारत में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा मिला है। पेटीएम ने इस दिशा में अग्रणीय भूमिका निभाई है। इसी को देखते हुए व्हाट्सऐप भी इस डिजिटल पेमेंट के क्षेत्र में उतर रहा है।

إرسال تعليق