जानिए.....इंसान की मृत्यु से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां!


जन्म और मरण किसी के हाथ में नहीं होता है और इस धरती पर जब भी कोई जीव या इंसान जन्म लेता है तो उसकी मौत होना एक अटल सत्य है। इसे झुठलाना नामुमकिन है। यह प्रकृति का नियम है जिसका अभी तक किसी के पास कोई जवाब नहीं है। आज हम आपको मृत्यु से सम्बंधित कुछ ऐसे इंटरेस्टिंग फैक्ट्स बता रहे है जो आपने पहले कभी नहीं सुने होंगे। जानें मृत्यु से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां...

- मरने पर हमारी बॉडी के ऑर्गन्स एक-एक कर काम करना बंद करते हैं। सबसे आखिर में इंसान की सुनने की शक्ति खत्म होती है। इसका मतलब है, दिल की धड़कन रुकने के बाद भी डेड बॉडी का दिमाग आसपास चल रही बातों को सुन सकता है।

- मरने के बाद भी हमारी बॉडी के अंदर कुछ चेंजेस होते रहते हैं। सांसें रुकने के 3 दिन बाद डाइजेस्टिव एंजाइम्स बॉडी को अंदर से खाना शुरू कर देते हैं। यानी की जो एंजाइम पेट में आपके खाने को पचाते थे वो आपके आंतों को पचाने लगते हैं।

- लेफ्ट हैंड का इस्तेमाल करने वाले वाले इंसान राइट हैंड यूज करने वालों के मुकाबले 3 साल कम जीते हैं।

- न्यूयॉर्क को रंगीन जिंदगी के लिए जाना जाता है। पर आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि यहां मर्डर से ज्यादा मौतें सुसाइड की वजह से होती है।

- दुनिया में हर साल करीब 7 हजार लोगों की मौत प्रिस्क्रिप्शन पर लिखी दवा का नाम समझ नहीं आने की वजह से होती हैं। मेडिकल स्टोर वाले ऐसी हालत में गलत दवाइयां पकड़ा देते हैं।

- US में हर घंटे एक इंसान की मौत ड्रिंक एंड ड्राइव की वजह से होती है।

- आंकड़ों पर नजर डालें तो दुनिया में हर साल सिर पर नारियल गिरने से होने वाली मौतें शार्क के अटैक से होने वाली मौतों के मुकाबले ज्यादा है।

- हर दिन किसी न किसी वजह से पूरी दुनिया में करीब 1 लाख 53 हजार लोगों की मौत होती है।

- दफनाने की प्रक्रिया कुछ 350000 साल पुरानी है।

- जब किसी व्यक्ति की मृत्यु होती है उसकी सुनने की शक्ति सबसे आखिर में जाती है।

- वेंडिंग मशीन के शरीर पर गिरने से हर साल तेरह लोगों की मौत होती ही है।

- हम 270 से ज्यादा हड्डियों के साथ पैदा होते हैं पर मृत्यु के वक्त ये बस 206 ही बचती हैं।

 -ब्रिटेन में हाउस ऑफ पार्लियामेंट में मरना गैर-कानूनी है।

- दिमाग की को‌शिकाएं ऑक्सिजन ना मिलने की कमी से तीन मिनट में मर सकती हैं।

- मिस्र में जब एक मृत आदमी की ममी बनाई जा रही थी तब उसके दिल को निकालकर उसकी जगह पत्‍थर के एक दिल को बनाकर भर दिया गया था।

- मौत के दो से छह घंटे के बाद पूरा शरीर अकड़ जाता है।

- दिल के काम ना करने की स्थिति में चमड़ी का रंग सफेद और बैंगनी में बदल जाता है।

- कॉकरोच का सिर कट जाने के बाद भी नौ दिनों तक जिंदा रह सकते हैं।

- प्राचीन मिस्र में लोग अपनी बिल्ली के मरने पर अपनी भौंए छिलवा लेते थे।

- कुछ कंपनियां इस फिराक में भी हैं कि वो आपकी प्रियजनों के मृत्यु के बाद उनके कुछ कणों को अंतरिक्ष में भेज सकें। ऐसा काम वो तगड़ी फीस के साथ ही करेंगे।

Post a Comment

أحدث أقدم