ये शक्श ना तो कोई स्टार है ना ही सेलिब्रिटी, लेकिन मिलने के लिए दुनियाभर के स्टार लेते हैं अपॉइन्टमेंट


अभी तक तो आप लोगो ने यह देखा है की आम लोगो के लिए किसी भी सेलिब्रिटी से मिलना बहुत ही मुश्किल हो गया है। लेकिन क्या आपको भी पता है की बॉलीवुड के ये स्टार भी इस शख्श से मिलने के लिए  अप्वाइंटमेंट लेते है। इन दिनों दुबई के एक 14 साल के लड़के की तस्वीरें सोशल साइट्स पर खूब वायरल हो रही हैं।


इस लड़के का नाम राशिद सईद बेल्हासा है, जो अपनी लग्जरियस लाइफ की वजह से सोशल साइट्स पर पॉपुलर हो रहा है। वह शाहरुख खान, सलमान खान जैसे कई दिग्गज सेलिब्रिटीज से मिल चुका है। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि खुद राशिद से मिलने के लिए इन सेलिब्रिटीज को भी अप्वाइंटमेंट लेना पड़ता है।


दरअसल, राशिद खुद भी एक आंत्रप्रेन्योर है और एक फैशन लाइन का को-ऑनर है, जहां से ये स्टार अपने लिए फैशनेबल ड्रेस भी खरीदते हैं। राशिद के पिता सैफ अहमद बेल्हासा भी दुबई के जाने-माने बिजनेसमैन हैं। वहीं, राशिद अब तक सलमान खान, शाहरुख खान, जैकी चैन, मेसी, रफ्तार, रोनाल्डो सरीखे दिग्गज सेलिब्रिटीज से मिल चुका है और उनके साथ फोटो क्लिक करा चुका है। राशिद इंस्टाग्राम पर आरएसबेल्हासा (rsbelhasa) तथा यूट्यूब पर मनी किक्स के नाम से सक्रिय है।


राशिद ने यूट्यूब पर अपलोड किए गए एक वीडियो में बताया कि उसके घर में एक जू भी है, जहां पर जैकी चैन अपनी फिल्म की शूटिंग भी कर चुके हैं। राशिद के मुताबिक, उसके घर में मौजूद जू में बंगाल टाइगर तथा अफ्रीकन शेर हैं। इसके अलावा शेर और बाघ के छोटे-छोटे शावक तथा बंदर भी मौजूद हैं। राशिद की लग्जरियस लाइफ से जुड़ी फोटोज सोशल साइट्स पर खूब वायरल हो रही हैं। इन्हें दुबई का इंस्टाग्राम स्टार माना जाता है।

Post a Comment

أحدث أقدم