राशिफल : 29 जून 2017, जानिए आज के दिन क्या लिखा है आपके भाग्य में?


मेष: कार्य करने के उपरांत असंतोष रहेगा। मन में ग्लानि रहेगी। स्वास्थ्य खराब रहेगा। परिवारजनों से मनमुटाव होगा। मानसिक व्यवहार नकारात्मक रहेगा।

वृष: दृढ़ मनोबल से कार्य करेंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। परिजनों का व्यवहार अच्छा रहेगा। आर्टिस्ट व खिलाड़ी को प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

मिथुन: रोमांस से आनंदित होंगे। विपरीत लिंग से मित्रता बढ़ेगी। नए कपड़ो की प्राप्ति होगी। उत्तम वैवाहिक सुख मिलेगा। मान-सन्मान में वृद्धि होगी।

कर्क: स्वास्थ्य नरम रहेगा। शारीरिक थकान रहेगी। संभवतः यात्रा टालें। पेट की समस्या सताएगी। संतान हेतु चिंतित रहेंगे। परिजनों से मनमुटाव होगा।

सिंह: बच्चों हेतु चिंतित रहेंगे। प्रयास में सक्सैस मिलेगी। भागदौड़ रहेगी। परिजनों से समय न देने के कारण मनमुटाव होगा। भावनाओं पर काबू रखें।

कन्या: मानसिक प्रैशर से गुज़रना पड़ेगा। स्वास्थ्य प्रभावित होगा। आकस्मिक धन खर्च होगा। मित्रों के साथ अनबन होगी। मानसिक व्यग्रता रहेगी।

तुला: धार्मिक कार्यों हेतु खर्च होगा। लाभ होने के योग हैं। मित्रों संग आउटिंग पर जाएंगे। दांपत्य सुखी रहेगा। आय वृद्घि होगी। मित्रों से लाभ होगा।

वृश्चिक: गृहस्थ में उल्लास बना रहेगा। कार्य निर्विघ्न संपन्न होंगे। मान-सन्मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति होगी। व्यापारिक यात्रा के योग हैं।

धनु: शारीरिक थकान रहेगी। स्वास्थ्य नरम पड़ेगा। व्याकुलता रहेगी। कार्यक्षेत्र में बाधाएं बढ़ेंगी। सफलता नहीं मिलेगी। उच्चाधिकारियों संग संघर्ष होगा।

मकर: व्यावसायिक स्थिति अनुकूल रहेगी। ऑफिशियल कार्यों में निपुणता रहेगी। सामाजिक कार्य हेतु यात्रा करनी पड़ेगी। आकस्मिक खर्च के योग हैं।

कुंभ: रिश्तेदारों से मधुर संबंध बनेंगे। आर्थिक रूप से सजग रहेंगे। मन चंचल रहेगा। विचारों में शीघ्र परिवर्तन आएगा। विरोधी परास्त होंगे।

मीन: आत्मविश्वास बढ़ेगा। घर में शांति रहेगी। दैनिक कार्यों में सफलता मिलेगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय मिलेगी। स्वभाव में उत्तेजना रहेगी। 

Post a Comment

أحدث أقدم