तो इस वजह से अक्षय ने शिवलिंग के सामने साइन की फिल्म!


अक्षय कुमार जितना फिल्मो में आपको मन लगाकर काम करने में भरोषा रखते है उतना ही वे ईश्वर को भी मानते है। इसका एक साक्षात् उदाहरण हमें मध्यप्रदेश में देखने को मिला। हम आपको बता दे कि अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म पैडमैन की शूटिंग इंदौर के पास महेश्वर में ही कर रहे है। जैसे ही उन्हें मध्यप्रदेश के इस ख़ास ऐतिहासिक स्थल पर आने का मौका मिला उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया। नर्मदा में डुबकी लगाने से लेकर यही फिल्म साइन करने तक।

हाँ हाल में टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार अक्षय के बुलावे पर इंदौर आये। और दोनों ने भगवान शिव के 300 साल पुराने मंदिर में बैठकर फिल्म मोगुल के दस्तावेजो पर साइन की। अब आप यह सोच रहे होंगे की अक्षय ने ऐसा क्यों किया......?

दरअसल बात यह है कि अक्षय कुमार जल्द ही आपको मशहूर सिंगर और टी-सीरीज कंपनी के संस्थापक गुलशन कुमार के रूप में नजर आने वाले है। और गुलशन कुमार भगवान शिव के बड़े भक्त थे। इसलिए शिव के मंदिर में ही अक्षय ने मोगुल के दस्तावेजो पर साइन की।

Post a Comment

أحدث أقدم