उन्हें अपने बालों को सुखाने के लिए पूरा एक दिन लगता है और यदि बाल कोम्ब करने हो तो एक घंटे का समय लगता है। आपको जानकर हैरत होगी कि यदि वे कभी कहीं ट्रेवलिंग पर जाती हैं, तो अपने बालों के लिए 22 पाउंड शैंपू और कंडीश्रर साथ लेकर चलती हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि वे अपने बालों को हफ्ते में एक बार ही शैंपू करती हैं। उनके पति इवान बालाबन कहते हैं कि उन्हें अपनी पत्नी नेसीरोवा के इंतने लंबे और घने बालों को देखकर बहुत खुशी होती है। लेकिन इतने लंबे बाल पाने के लिए उन्होंने बहुत मेहनत भी की है।
27 साल की नेसीरोवा ने बताया कि कभी-कभी उन्हें इतने लंबे बालों को लेकर काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। वे बताती हैं कि एक बार वे थिएटर में मूवी देखने गई थीं, तभी किसी ने उनके बालों में गम चिपका दिया। इतने बड़े बालों में से गम हटाना कोई आसान काम नहीं था, ऐसे में आखिर में मुझे अपने बालों को कटवाना ही पड़ा। मुझे उस वक्त बहुत दुख हुआ ।



إرسال تعليق