1. थकान :- वैसे तो थोड़ा ज्यादा काम करने पर थकान महसूस होना आम है लेकिन पूरी नींद लेने के बाद भी थकान महसूस होती है तो यह डायबिटीज का संकेत हो सकता है।
2. यूरिन आना :- शरीर में ज्यादा मात्रा में शुगर यूरिन के जरिए बाहर आती है, जिस वजह से बार-बार यूरिन आने की समस्या बनी रहती है।
3. प्यास :- डायबिटीज में बार-बार यूरिन जाने पर शरीर का पानी भी खत्म होता रहता है, जिसके के कारण बार-बार पानी की प्यास लगी रहती है।
4. कमजोर आंखें :- डायबिटीज का आंखों के रेटिना पर काफी प्रभाव पड़ता है, जो आंखों की कम रोशनी का कारण बनता है और धुंधला दिखाई देने लगता है।
5. वजन कम होना :- बिना डाइटिंग और एक्सरसाइज के वजन कम हो जाए तो भी य डायबिटीज का संकेत हो सकता है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से जांच करवा लें।

إرسال تعليق