दरअसल हाल में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान जोस बटलर ने यह बताया है कि वह आईपीएल 2020 में खेलने के काफी बेताब हैं। कुछ दिनों के अंतर के बाद क्रिकेट के मैदान पर वापस लौटना मेरे लिए बेहद उत्साहवर्धक कार्य है।
बटलर ने कहा कि टीम के साथ मेरा अभ्यास शिविर बेहद शानदार रहा और पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली जीत के बाद से टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है जो पंजाब के खिलाफ काम आएगा। मालूम हो जोस बटलर हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई टी20 सीरीज में अपने बल्ले से धूम मचा कर आ रहे हैं। ऐसे में इंग्लैंड के इस विस्फोटक खिलाड़ी से राजस्थान रॉयल्स को काफी उम्मीदे रहेंगी।
इसके अलावा जोस बटलर ने यह भी कहा कि किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ चुनौती काफी बढ़ी रहने वाली है, क्योंकि पंजाब अपना पिछला मैच एकतरफा तरीके से जीत चुकी है। आपको बता दें कि राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच 27 सितंबर को शारजहा के मैदान पर मुकाबला खेला जाना है।

إرسال تعليق